बड़नगर मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, स्टंट मामले में मुख्य आरोपी सहित 3 पुलिस रिमांड पर, 4 गिरफ्तार




भारत सागर न्यूज/बड़नगर(उज्जैन)/संजय शर्मा । उज्जैन जिले बड़नगर तहसील में मोहर्रम का पर्व इस वर्ष पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दिनभर निकले मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए और पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।




इधर, अडान मोहल्ले में क्रेन से टाटा मैजिक वाहन को ऊंचाई पर लटकाकर विस्फोट जैसा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद बड़नगर पुलिस एक्शन मोड में है। वीडियो सामने आते ही थाना प्रभारी कमलेश सिंगार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला था।




पुलिस जांच में अब इस मामले में 9 अन्य उपद्रवियों की पहचान भी कर ली गई है। वहीं, मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को न्यायालय से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन तथा एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार की निगरानी में आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।
वहीं थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हुड़दंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने न केवल एक बड़े हादसे की आशंका को टाला, बल्कि कानून का भय भी कायम किया है।
एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि त्योहारों पर शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। इस मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा