उज्जैन में 50 साल पुराना दो मंजिला मकान ढहा:मोहर्रम देखने ननिहाल आए 12 साल के बच्चे की मौत, नानी की हालत गंभीर




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । उज्जैन के हम्मालवाड़ी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब करीब 50 साल पुराना दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहत की बात यह रही कि मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे में दबे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।




उज्जैन के घनी आबादी वाले हम्मालवाड़ी इलाके में अचानक दो मंजिला जर्जर मकान ढहने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना घंटों तक राहत और बचाव कार्य चलाया।




रेस्क्यू अभियान के दौरान मलबे में फंसे परिवार के कई  लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि हादसे में एकलग भग 15 बर्ष के मासूम बच्चे अरशान की जान नहीं बचाई जा सकी, उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई जबकि उसकी नानी खुर्शीदा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग किया। अधिकारियों के अनुसार मकान काफी पुराना और जर्जर था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद आसपास के पुराने मकानों की स्थिति की भी जांच की जा रही है।
इस पूरे घटनाक्रम में उज्जैन पुलिस की तत्परता, साहस और मानवता की मिसाल देखने को मिली, जिसने समय रहते कई लोगों की जान बचा ली।
घटना की जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर रोशन सिंह निगम आयुक्त के साथ पहुंचे व घटना का जायजा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा