बारिश बनी आफत: पानी में फैले करंट से 9 बकरों की मौत, क्षेत्र में दहशत...!




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। आज शहर में झमाझम बारिश होने से कई निचली बस्तियों में जल भराव हों गया। इस दौरान पानी में करंट फैलने से नौ बकरों की मौत हो गई।




शहर में हुई तेज बारिश के कारण केडी गेट क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई। इलाके में कई जगह पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान एक दुखद घटना में करंट फैलने से करीब 8 से 9 बकरों की मौत हो गई।




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के पानी में किसी बिजली के तार या विद्युत उपकरण से करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से बकरों की मौके पर ही मौत हो गई। 




घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने बिजली विभाग व प्रशासन को इसकी सूचना दी।स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में फैले करंट और जलभराव को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तत्काल जांच कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा