बढ़ती महंगाई के विरोध में शिवसेना का अनूठा प्रदर्शन- नागदा में निकाली साइकिल रैली, एसडीएम को सौंपा महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन।




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती कमरतोड़ महंगाई, घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के आसमान छूते दामों के विरोध में आज शिवसेना नागदा इकाई द्वारा एक अनूठा और उग्र प्रदर्शन किया गया। शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर साइकिल रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के समापन पर कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी नागदा को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर तुरंत अंकुश लगाने की मांग की।




रेलवे स्टेशन से एसडीएम कार्यालय तक गूंजे महंगाई विरोधी नारे-

यह पूरा आंदोलन शिवसेना जिला ग्रामीण अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार भाट के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। आंदोलन के तहत विशाल साइकिल रैली की शुरुआत स्थानीय नागदा रेलवे स्टेशन से हुई। यहाँ से सभी शिवसैनिक साइकिलों पर सवार होकर जवाहर मार्ग होते हुए बस स्टैंड चैराहा पहुँचे। 




इसके बाद रैली एप्रोच रोड से गुजरते हुए सीधे एसडीएम कार्यालय परिसर पहुँची। पूरे मार्ग में शामिल शिवसैनिक हाथों में तख्तियां और महंगाई विरोधी नारे लिखी पट्टिकाएं थामे हुए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ष्महंगाई पर रोक लगाओष्, ष्आम जनता को राहत दोष् जैसे गगनभेदी नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।




आम जनता की कमर टूट चुकी है- संभाग प्रभारी विजय चावला।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवसेना संभाग प्रभारी विजय चावला ने कहा कि आज देश की आम जनता, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग महंगाई के बोझ तले दबा जा रहा है। रसोई गैस से लेकर खाद्य पदार्थों के दाम आम आदमी के बजट से बाहर हो चुके हैं। सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज हर वर्ग त्रस्त और परेशान है। चावला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इन बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण नहीं लगाया, तो शिवसेना जनता के हक के लिए आगे भी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

महामहिम राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग-

साइकिल रैली के एसडीएम कार्यालय पहुँचने पर शिवसेना के शिष्टमंडल द्वारा एसडीएम नागदा को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि देश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई को नियंत्रित करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार को उचित कदम उठाने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि गरीब और मध्यमवर्गीय जनता को इस आर्थिक प्रताड़ना से तुरंत राहत मिल सके।

आंदोलन में यह पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मुख्य रूप से उपस्थित-

इस बड़े जन-आंदोलन और प्रदर्शन के दौरान शिवसेना के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से विजय चावला (शिवसेना संभाग प्रभारी), जितेन कुमार भट (शिवसेना जिला ग्रामीण अध्यक्ष), मुन्नालाल सोलंकी (शिवसेना जिला महामंत्री), ध्रुव रघुवंशी (शिवसेना जिला उपाध्यक्ष), शेखर टांक (शिवसेना नगर अध्यक्ष), लखन सिंह चैहान (शिवसेना नगर उपाध्यक्ष), अक्षत, मोहन पांडे, विकास निहुरे सहित  विधानसभा क्षेत्र नागदा-खाचरोद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा सेना के कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, मातृशक्ति और सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा