“देवास जॉब पोर्टल” के माध्यम से आयशर कंपनी द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया
जिला जनसंपर्क कार्यालय, देवास
भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह निर्देशानुसार जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नवाचार कर “देवास जॉब पोर्टल” बनाया गया।
जिला पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा तथा रोजगार प्रभारी अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख के मार्गदर्शन में आयशर कंपनी द्वारा एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 23 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
देवास जॉब पोर्टल जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं उद्योगों को योग्य मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। सभी रोजगार चाहने वाले युवाओं से अनुरोध है कि वे देवास जॉब पोर्टल https://dewasjob.mp.gov.in/ पर नियमित रूप से विजिट कर आवेदन करें।



Comments
Post a Comment