प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की ऋण स्वीकृति के लिए आयुक्त ने बैंको के साथ की बैठक



भारत सागर न्यूज/देवास। शासन की जनकल्याणकारी हितग्राही मूलक योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए  आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को योजना का अधिक से अधिक लाभ मिले इस हेतु निगम एनयुएलएम शाखा द्वारा हितग्राहियों को 15, 25, एवं 50 हजार की राशि का ऋण उनके जीवन यापन के लिए दिए जाने हेतु स्वीकृत आवेदनों को निगम सीमा क्षेत्र के समस्त बैंकों में ऋण स्वीकृत किए जाने हेतु आवेदन दिए गये हैं।



उन्हें स्वीकृत किए जाकर हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले। इस हेतु जिन बैंको द्वारा हितग्राहियों के आवेदनों को स्वीकृत कर लाभ नही दिया गया है। उन सभी बैंकों के साथ आयुक्त ने योजना से लाभ लेने वाले हितग्राहियों के आवेदनों को स्वीकृत किए जाने हेतु बैंको के साथ के समीक्षा की गई। बैंकों को योजना से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कार्य में प्रगति लाने हेतु कहा। 



आयुक्त ने समस्त बैंकों मे बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा को प्रति माह 100-100 एवं अन्य बैंकों को 50 केसेस वितरण के निर्देश दिए गए ताकि प्रतिमाह 1000 केसे का वितरण हो सके। बैठक में बैंक ऑफ़ इंडिया से लीड बैंक प्रबंधक केसरवानी एवं समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधक योजन प्रभारी विशाल जगताप, तकनीकी विशेषज्ञ हेमंत श्रीवास व समस्त सामुदायिक संगठक उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा