इनर व्हील क्लब देवास में भव्य पदभार ग्रहण समारोह संपन्न कीर्ति तेलंग बनी अध्यक्ष
भारत सागर न्यूज/देवास। इनर व्हील क्लब देवास में 26 जून को गरिमामय पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमनाथ तिवारी रहे। इस अवसर पर कीर्ति तेलंग को क्लब का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें पूर्व अध्यक्ष मोनिका जैन द्वारा पिन एवं कॉलर पहनाकर विधिवत पदभार ग्रहण करवाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई, जो नीला तिवारी मैडम, मूंदड़ा मैडम एवं क्लब के अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना उषा जोशी मैडम द्वारा प्रस्तुत की गई। नवगठित कार्यकारिणी में कीर्ति तेलंग अध्यक्ष, सुनीता जैन सचिव, श्वेता निगम कोषाध्यक्ष, हंसा जोशी आईएसओ, प्रीति यादव एडिटर, निशा राठौर उपाध्यक्ष एवं शकुंतला मानवीय सह सचिव के रूप में शामिल हैं।
सभी पदाधिकारियों को पिन पहनाकर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन अपर्णा देशपांडे मैडम द्वारा किया गया। इनर व्हील प्रार्थना हंसा जोशी ने करवाई, वहीं इनर व्हील सदस्यों को शपथ पूर्व अध्यक्ष चंद्रकांता शर्मा द्वारा दिलाई गई। समारोह में क्लब की वरिष्ठ सदस्याओं एवं नए सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही।
सभी नए सदस्यों को भी पिन पहनाकर शपथ ग्रहण करवाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष कीर्ति तेलंग ने आगामी सामाजिक प्रोजेक्ट्स की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से सेवा एवं मानव सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन जनगण मन के साथ हुआ। अंत में सभी सदस्यों ने सेवा एवं मानव सेवा का संकल्प लिया तथा आभार सुनीता जैन सचिव द्वारा व्यक्त किया गया।




Comments
Post a Comment