नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, तो वहीं अवैध हथियार लहराते तीन बदमाश भी चढ़े पुलिस के हत्थे...!

भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । उज्जैन पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एक तरफ घट्टिया पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले दरिंदे धर्मेंद्र नायक को 10 दिन की मशक्कत के बाद दबोच लिया, तो दूसरी तरफ महाकाल और कोतवाली पुलिस ने शहर में दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को धारदार हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अपराधियों के खिलाफ हुई इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों ने स्पष्ट कर दिया है कि उज्जैन में अब किसी भी प्रकार के अपराध के लिए कोई जगह नहीं है।



​घट्टिया पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी धर्मेंद्र को तब पकड़ा जब वह 15 वर्षीय नाबालिग को 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखे हुए था। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से अपने सिम कार्ड और मोबाइल तक तोड़ दिए थे, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे बड़ौद से धरदबोचा। 




आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। पीड़िता को पुलिस ने सुरक्षित मुक्त कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।




​वहीं दूसरी ओर, शहर में बढ़ती गुंडागर्दी पर लगाम लगाने के लिए महाकाल और कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए फरदीन, अल्तमस और मोहम्मद निजाम को खतरनाक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी पर पहले से ही 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मोहर्रम जुलूस के बीच छुरा लेकर घूमने वाले बदमाश की गिरफ्तारी ने पुलिस की सतर्कता को साबित कर दिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर चेतावनी दी है कि शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा