नगर सेठ मन्नूलाल गर्ग की अंतिम यात्रा में हजारों लोगों हुए शामिल श्रद्धा सुमन बरसा कर श्रद्धांजलि दी
उठवाना - आज शाम 4.30 बजे कैला देवी मंदिर परिसर में
भारत सागर न्यूज/देवास। अध्यात्म प्रणेता के रूप राष्ट्रीय स्तर पर संत समाज में ख्याती अर्जित करने वाले , कालोनियों के माध्यम देवास नगर की बसाहट को व्यापक रूप देने वाले ,मां कैला देवी मंदिर शक्ति पीठ के स्थापक, धार्मिक एवं समाज सेवा के लोकप्रिय व्यक्तित्व ,समाजवादी राजनेता राममनोहर लोहिया के निकटतम रहे सेठ मन्नूलाल गर्ग ने 27 जून को प्रदोष काल में अपनी अंतिम सास ली ।
शून्य से शिखर तक के सफर मे 83 वर्ष की उम्र तक अनेक संघर्षों को चुनौती देकर धर्म के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करते रहे। 28 जून को स्वनिवास देवीवास मिश्रीलाल नगर से निकली उनकी शव यात्रा में हजारों लोग एवं परिजन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। हर चौराहे पर अनेक संगठनों ने पुष्पों की वर्षा कर श्रद्धा सुमन चढ़ाए। नयापुरा स्थित पुस्तैनी मकान पर विश्रांति के पश्चात मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार वैदिक पूजन एवं गीता पाठ के साथ किया ।
उनके पुत्र दीपक गर्ग एवं पोते जयेश एवं हितेश गर्ग ने मुखाग्नि देकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर कैला देवी मंदिर उत्सव समिति के संयोजक, भाजपा के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महापौर प्रतिनिधि एवं मंदिर समिति अध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा नेता राजेश यादव,अग्रवाल समाज अध्यक्ष सोहन अग्रवाल, अंतर्राष्ट्रीय वेश्य समाज अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर,अभिभाषक संघ के सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी, वरिष्ठ नागरिक संस्था के गंगासिंह सोलंकी, समाज सेवी राधेश्याम सोनी ,प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा,
पत्रकार अनिलराजसिंह सिकरवार, पावेल राजानी, संघ प्रचार वाहक अजय गुप्ता,प्रापर्टी ब्रोकर संघ की ओर से डी के जोशी, चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया ,शिक्षाविद महेश सोनी, भजन गायक बाबूलाल राजोरिया, संजय कुमार जैन लक्खा, देवेंद्र पंडित, राजेश पटेल, लायन्स क्लब अध्यक्ष अनिल नागर, रमेश महाजन ,भूपेंद्रसिंह बेस, सुरेश अग्रवाल नंदुरवार सहित अनेक समाज जन ने शोक सभा में श्रद्धांजलि दी । कैला देवी मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने संचालन करते हुए बताया कि 29 जून, सोमवार को दोपहर पश्चात 4.30 बजे कैला देवी मंदिर परिसर में उठावना का आयोजन रखा गया है।




Comments
Post a Comment