इंगोरिया: नाले में तैरता मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा




भारत सागर न्यूज/इंगोरिया (उज्जैन)। थाना क्षेत्र में एक नाले से व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गोकुल सिंह चौधरी नामक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर के सामने नाले में एक शव तैर रहा है।




सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान गोवर्धन पिता बग्धीराम निवासी बलेडी जाति चर्मकार के रूप में हुई है। 




थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि मृतक का गांव में कोई स्थायी निवास नहीं था और वह इधर-उधर घूमता रहता था। वह शराब पीने का आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए  बड़नगर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।