सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

- देश समुद्र से लेकर आकाश तक सुरक्षित-प्रधानमंत्री मोदी




भारत सागर न्यूज/देवास। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 135 वीं कड़ी का प्रसारण 28 जून को प्रातः 11:00 बजे किया गया । उन्होंने देश के विकास, जनभागीदारी सहित विभिन्न प्रेरणादायक विषयों पर राष्ट्र को संबोधित किया । देवास शाजापुर के लोकप्रिय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रति एपिसोड की भांति जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को श्रवण किया । मोदी ने कहा कि जन भागीदारी सबसे बड़ी पूंजी है । ईरान-अमेरिका के बीच चल रही तनातनी से उपजी वैश्विक अनिश्चितता के बीच बीते दिनों पीएम मोदी ने सोना नहीं खरीदने, पेट्रोल-डीजल बचाने सहित कई अपील की थी । पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मुझे खुशी है कि लोगों ने मेरी अपील हाथों-हाथ लिया । 




प्रधानमंत्री ने नांदेड़ के पेठकर परिवार की सराहना की, जिसने विवाह के अवसर पर 3500 लोगों के लिए दुर्घटना बीमा कराया। पीएम ने बीमा योजनाओं को मजबूत सुरक्षा कवच बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक जुड़ने और अन्य लोगों से भी इसकी जानकारी साझा करने की अपील की ।प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बीमा, दुर्घटना बीमा, जीवन ज्योति बीमा योजना की भी अहम बताया । पीएम मोदी ने कहा कि साल 2026 के शुरुआती 6 महीनों में भारत ने कई बड़ी अचीवमेंट्स हासिल की हैं । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेड इन इंडिया के तहत देश में बने स्वदेशी  सी -295 विमान का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत समुद्र से लेकर आकाश तक सुरक्षित है । उन्होंने बताया कि गुजरात के वडोदरा में बने देश के पहले मेड इन इंडिया एयरबस सी-295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान ने अपनी पहली टेस्ट उड़ान (मेडन टेस्ट फ़्लाइट) को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है । भारत आज इतना मजबूत है कि हम सब मिलकर हर वैश्विक संकट का डटकर मुकाबला कर रहे हैं ।



- पीएम की अपील पर जनता का सपोर्ट
            
पीएम मोदी ने सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपनी अपील पर जनता से मिले रिस्पॉन्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैं देश के हर नागरिक का थैंकफुल हूँ कि उन्होंने मेरी इस मुहिम का खुलकर सपोर्ट किया । कई परिवारों ने पीएम के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने घर की शादियों में नया सोना न खरीदकर पुराने सोने को ही रिसाइकल करने का फैसला किया है । वहीं, पॉल्यूशन और पेट्रोल बचाने के लिए लोग अब बड़े पैमाने पर कार पूलिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं । प्रधानमंत्री ने योगासन चैम्पियनशिप में भारत का 'गोल्डन' रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार इंटरनेशनल योग डे के मौके पर दुनिया भर के 2500 से ज्यादा शहरों में योग के शानदार प्रोग्राम हुए, जिसमें करोड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने अहमदाबाद में हुई 'विश्व योगासन चैम्पियनशिप' का खास जिक्र किया, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 114 मेडल जीतकर मेडल टैली में टॉप पोजीशन हासिल की। भारत के खाते में 102 गोल्ड मेडल आए हैं, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है ।नांदेड़ के बहादुरपुरा गांव के पेठकर परिवार ने अपने घर की शादी की खुशी को एक बेहद यूनिक तरीके से सेलिब्रेट किया। इस परिवार का मानना था कि खुशी में कुछ ऐसा देना चाहिए जो मुश्किल वक्त में काम आए। इसलिए उन्होंने शादी के मौके पर गांव के करीब साढ़े तीन हजार लोगों का मुफ्त में एक्सीडेंटल इंश्योरेंस करवा दिया, जिसमें हर व्यक्ति को 1 लाख रुपये का बीमा कवर मिला है ।
पीएम मोदी ने नागालैंड की 'बेबी लीग' की जमकर तारीफ की । असल में यह 5 से 12 साल के छोटे बच्चों की एक बेहद कमाल की फुटबॉल लीग है। इस लीग को शुरू हुए तीन साल हो चुके हैं। इसका मकसद नागालैंड के छोटे बच्चों को फुटबॉल से जोड़ना है ।मोदी ने मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के ब्यावरा में महिलाओं द्वारा शहर में प्लास्टिक की थैलियां, बॉटल बिनकर इनके माध्यम से सजावटी सामग्री के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि ब्यावरा की महिलाओं का उक्त कार्य प्रशंसनीय, प्रेरणादायी है । प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को श्रवण करते समय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ भाजपा कार्यकर्ता सर्वश्री दिलीपसिंह जाधव बाबा साहब, अजीत भल्ला, शंभू अग्रवाल, शेखर कौशल, पंकज वर्मा, आचार्य कमल शर्मा, भोजराज सिंह जादौन, विकास सांगते, प्रवीण वर्मा, संतोष वर्मा, पंकज सोनी, शुभम जाधव, ईश्वर परासिया, नीरज सिंह चौहान, दुबे ,  जयंत सिसोदिया, अनुज भैया, वैदिक जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा