गौवंश के बछड़ों की देखरेख पर बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों ने दिए आवेदन, जांच की मांग तेज
भारत सागर न्यूज/देवास। गौवंश के बछड़ों की देखरेख को लेकर सामने आए विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। राजेंद्र वर्मा द्वारा दिए गए आवेदन के बाद भारत यादव ने भी संबंधित मामले को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया है। वहीं हिंदू संगठनों ने भी इस मामले में पहल करते हुए प्रशासन से जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
भारत यादव का आरोप है कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें गौ माता के बछड़ों की स्थिति चिंताजनक दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि दूध के अभाव में कई बछड़ों की मौत हो गई है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
यादव ने आरोप लगाया कि गौवंश के बछड़ों की उचित देखभाल नहीं की जा रही है, जिससे यह विवाद सामने आया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत राजेंद्र वर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
वहीं, हिंदू संगठनों ने भी इस पूरे प्रकरण को गंभीर बताते हुए प्रशासन को आवेदन सौंपा है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठनों का कहना है कि गौवंश की सुरक्षा और उचित देखरेख सुनिश्चित की जानी चाहिए।
फिलहाल मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Comments
Post a Comment