कवि देवकृष्ण व्यास को मिलेगा स्वर्णाक्षर सम्मान




भारत सागर न्यूज/देवास। कीर्तिशेष डॉ. कुंअर बेचौन की जन्म जयंती निमित्त मातृभाषा उन्नयन संस्थान व डॉ. कुंअर बेचैन स्मृति न्यास, ऑस्ट्रेलिया द्वारा काव्य कुंअर व काव्य दीप सम्मान समारोह का आयोजन 1 जुलाई को दोपहर को 3 बजे से प्रीतमलाल दुआ सभागार में किया जा रहा है। 




डॉ. कुंअर बेचैन की जन्म जयंती पर प्रतिवर्षानुसार मंचीय कवियों का सम्मान किया जाता है, साथ ही, स्वर्णाक्षर सम्मान से वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम में देवास निवासी सुप्रसिद्ध राष्ट्रवादी देवकृष्ण व्यास को स्वर्णाक्षर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।




काव्य दीप सम्मान से ये होंगे सम्मानित -

काव्य दीप सम्मान से सम्मानित होने वाले मंचीय कवियों में उज्जैन से प्रशांत व्यास रुद्र, फतेहपुर से सुंदरम फतेहपुरी, नरसिंहपुर से मेघा मिश्रा, बालाघाट से माही शुक्ला, बालाघाट, आष्ट से अंकित शर्मा, मंदसौर से अभिषेक सोलंकी व सुभाष बोराना, सनावद से गौरव पटेल नीलकंठ व श्रीधरा पटेल, सोनगढ़ से नारायण कुमावत, 




सिवनी से राज तेकाम, कसरावद से गौतम रावल, टोकसर से अजय वर्मा एवं इंदौर से प्रशांत राव चौरसे, हिमांशु मंगला वर्मा, पवन जोशी, कुलश्रेष्ठ शर्मा, प्राची शर्मा, निशिका नागर, डॉ. आभांश शर्मा, गोपाल सोलंकी इंदौरी, विशाल शर्मा जानिब व यश शुक्ला शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा