डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव को ज्योतिष में पीएच.डी. की उपाधि




भारत सागर न्यूज/देवास। नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव को, सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन (म.प्र.) द्वारा संस्कृत विभाग के अन्तर्गत ज्योतिष के विषय में शोध कार्य पूर्ण करने पर डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि से विभूषित किया गया है । 




उन्होंने अपना यह शोध-प्रबंध कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन के निदेशक डॉ गोविंद गन्धे एवं सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय, संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ राजेश्वर शास्त्री मुसलगांवकर, के निर्देशन में पूर्ण किया । 




इस अवसर पर समाज के सभी प्रबुद्ध वर्गों एवं इष्ट मित्रों द्वारा उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इनका यह कार्य नवयुवकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा कि 70 वर्ष की उम्र में भी सतत् अध्ययन किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा