नव आरक्षकों ने लिया सेफ क्लिक साइबर संबंधी प्रशिक्षण...



भारत सागर न्यूज/उज्जैन। विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण रवि कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं उप  पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण मनीष अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के द्वारा दिनांक 24 जून से 8 जुलाई तक पूरे प्रदेश में साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक के प्रशिक्षण के लिए पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन के नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र क्रमांक 6 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 632 नव आरक्षकों को राज्य साइबर पुलिस उज्जैन यूनिट के विशेषज्ञों के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।



पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के द्वार साइबर अपराध जन सामान्य को प्रभावित करने वाले अपराध के रूप में उभर कर सामने आए हैं जिसका व्यापक असर समाज पर पड़ता है हमें स्वयं भी साइबर अपराधों की जानकारी होना चाहिए जिससे हम समाज में सभी वर्गों को जागरुक कर सकें ।



उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती लीना मारोठ राज्य साइबर पुलिस उज्जैन यूनिट के द्वारा साइबर अपराधों के प्रकार डिजिटल अरेस्ट फाइनेंशियल फ्रॉड के संबंध में जानकारी प्रदान की निरीक्षक अमित परिहार के द्वारा साइबर अपराध घटित होने पर साइबर हेल्पलाइन साइबर पोर्टल के संबंध में जानकारी प्रदान की  नव आरक्षकों के द्वारा मानव श्रृंखला भी तैयार की गईप्रशिक्षण में पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में पदस्थ उप  पुलिस अधीक्षक नंद किशोर मालवीय श्रीमती शैलजा भदोरिया सहायक लोक अभियान अधिकारी प्रहलाद घटिया निरीक्षक नितिन अमलावत सहित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।





Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा