एड. मुकेश शर्मा बने म.प्र.कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष




भारत सागर न्यूज/देवास। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एडवोकेट मुकेश शर्मा को म.प्र. कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला देवास शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश तथा संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले के अनुमोदन,डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान प्रभारी विभाग एवं प्रकोष्ठ, म.प्र.कांग्रेस कमेटी एवं देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम की अनुशंसा पर की गई। 





पार्टी कार्यकर्ता ने विश्वास जताया है कि एडवोकेट मुकेश शर्मा संगठन की नीतियों और शीर्ष नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे तथा राहुल गांधी की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 




इस अवसर पर एडवोकेट मुकेश शर्मा को देवास कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी, जाहिद पठान,मनोज सांगते, जितेंद्र सिंह गौड़, रोशन रायकवार, सुधीर नागर, प्रवीण शर्मा, हकीम बेग, इरफान कुरैशी, मनोज हेतावल, अर्जुन सिंह राठौड़, कुलदीप नागर, राजेश गुप्ता, श्वेतांक राज शुक्ला, सादिक शेख, राजेश जायसवाल, अमितेश पांडे, शहंशाह मिर्जा, शेख वकार नकवी, साइन हाशमी, हमूद हाशमी, सफिया खान, शहजाद खान, कविता वर्मा, परवेज शेख, रोशन रायकवार तथा सुजीत सांगते सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन ने बधाई दी और संगठन का आभार जताया।उक्त जानकारी सुनेर मालवीय ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा