किसान परिवार पर पिस्टल तानने का आरोप, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह गुर पर FIR




भारत सागर न्यूज/महिदपुर/संजय शर्मा । उज्जैन जिले अंतर्गत महिदपुर रोड थाना क्षेत्र के ग्राम डेलचीबुजुर्ग में जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। किसान परिवार ने पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी, गुर नेस्ट बस सर्विस के संचालक एवं जिला पंचायत सदस्य के पुत्र प्रताप सिंह गुर पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है, जिसमें उनके हाथ में पिस्टल दिखाई देने की बात कही जा रही है।




फरियादी संदीप सेन के अनुसार, 18 जून की शाम वह अपने भाई गोविंद सेन के साथ खेत पर मौजूद थे। आरोप है कि उसी दौरान प्रताप सिंह गुर अपने साथियों के साथ पहुंचे और जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया तथा आरोप है कि प्रताप सिंह गुर ने पिस्टल निकालकर किसान परिवार की ओर तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।




पीड़ित परिवार का कहना है कि विवादित भूमि की पटवारी द्वारा पहले ही नाप-जोख कर दोनों पक्षों की सीमाएं तय की जा चुकी हैं। इसके बावजूद उनकी जमीन पर जबरन खुदाई कराई जा रही थी।
महिदपुर रोड थाना प्रभारी रामसिंह बामोर ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।