आदित्य परिवार का 27वां गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 को, हवन-सत्संग व भंडारे का होगा आयोजन

 



भारत सागर न्यूज/देवास। आदित्य परिवार, देवास द्वारा 27वां गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज उज्जैन रोड स्थित अमर मोहिनी गार्डन में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ 29 जुलाई को मनाया जाएगा। महोत्सव पूज्य विक्रम सर गुरुजी के सानिध्य में आयोजित होगा। कार्यक्रम में आदित्य हवन, पूजन, सत्संग एवं महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। 



हवन का आचार्यत्व पंडित ईश्वरलाल परसाई (खजूरी पंत) करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पूज्य गुरुजी विक्रम सर द्वारा नशा मुक्ति एवं रोग मुक्ति की कामना से विशेष आहुतियां अर्पित कराई जाएंगी। साथ ही श्रद्धालुओं को सूर्य देव के महत्व तथा सूर्य उपासना के माध्यम से निरोग एवं स्वस्थ जीवन जीने के उपायों की जानकारी भी दी जाएगी। 




आदित्य परिवार के सत्येंद्र जोशी, सुनील दुबे, भरत दुबे, ओम चौधरी, जगदीश कानूनगो, हेमंत पांचाल एवं शुभम पांचाल सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहर एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हवन, सत्संग एवं भंडारे का लाभ लेने का आग्रह किया है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा