31 जुलाई शुक्रवार को प्रातः 9 बजे शंकरगढ़ पहाड़ी पर होगा 9 हजार पौधों का रोपण

 



भारत सागर न्यूज/देवास। शासन निर्देशानुसार आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में नगर निगम देवास द्वारा अमृत हरित महाअभियान 2026 के अंतर्गत शहर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक लगभग 71 हजार पौधों का रोपण जनसहयोग, सीएसआर एवं निकाय निधि के माध्यम से सफलतापूर्वक किया जा चुका है। 




इसी क्रम में 31 जुलाई शुक्रवार को, प्रातः 9 बजे देवास में स्थित शंकरगढ़ पहाड़ी, पर 9 हजार पौधों का एक साथ सामूहिक पौधारोपण किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संस्थाएं, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक सहभागिता करेंगे। 




महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं पर्यावरण प्रेमियों से इस महाअभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने एवं पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। जनसहभागिता से ही देवास को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने का लक्ष्य साकार होगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा