सेठ मन्नूलाल गर्ग की प्रथम मासिक पुण्य तिथि पर बड़ी संख्या में संत समाज, सहित अनेक संगठनो एवं गणमान्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की




भारत सागर न्यूज/देवास। कुछ व्यक्तित्व केवल जीवन नहीं जीते, वे अपने श्रेष्ठ कर्मों से समाज के हृदय में अमिट स्थान बना लेते है। श्रद्धा का यह दृश्य 27 जुलाई को कैला देवी मंदिर के संस्थापक स्व सेठ मन्नूलाल गर्ग की प्रथम मासिक पुण्य तिथि पर कैला देवी मंदिर उत्सव समिति द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान देखने को मिला , जहां देश के अनेक शहरों एवं तीर्थ स्थानों से बड़ी संख्या में संत समाज ने आकर श्रद्धांजलि दी जिसमें प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद ,चार धाम पीठाधीश्वर, वात्सल्य धाम ओमकारेश्वर से साक्षी दीदी मां, अखंडधाम पीठाधीश्वर महाबलेश्वर 




डॉ चैतन्य महाराज, महामण्डलेश्वर वेदांत महाराज, स्वामी उमानंद जी महाराज, मथुरा के संत भोलेशंकर बटुकनाथ, पंच कुंडी हनुमान धाम के गोपाल दास  महाराज, जम्बू से नागा मंगलदास ,टेकरी धाम से पूर्णानंद एवं माधवानंद महाराज, रामद्वार से स्वामी रामनारायण दास महराज अंतर्राष्ट्रीय अध्यात्म प्रवक्ता इंदरसिंह नागर, ब्रह्म कुमारी आश्रम की दीदियां, जगन्नाथ पुरी से पंडित अनुराग मुखिया, सहित अनेक संतों ने श्रद्धांजलि दी ।कैला देवी मंदिर समिति के संयोजक डॉ. रायसिंह सेंधव ,अध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, सेठ रमेश जीतमल गर्ग, देवकृष्ण व्यास, राजेश यादव,रमन शर्मा ,रेखा वर्मा ,पुत्र दीपक गर्ग एवं परिवार ने संतों का स्वागत कर आशीर्वाद लिया । 




इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी, प्रयास गौतम, प्रदीप चौधरी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, समाजवादी लीलाधर चौधरी, सामाजिक संगठनों के राधेश्याम सोनी, दिनेश मिश्रा, देवकीनंदन समाधिया, कल्याण भूतड़ा, अशोक सोमानी, शैलेंद्र चौधरी,संजय जैन लक्खा, संघ से सतीश शर्मा ,संदीप चौबे, शिक्षण संस्थान से राजेश खत्री, बार एसोशिएशन से चंद्रपाल सिंह सोलंकी, मीडिया से प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा, वरिष्ठ संपादक ओम नवगोत्री ,साहित्य जगत से विक्रम सिंह गोहिल, शंकर गिरी गोस्वामी, पाटीदार समाज से राजेश पटेल गायक देवेंद्र पंडित, डॉ प्रकाश गर्ग, उद्योग जगत से ओ पी तापड़िया, कमल वर्डिया, 




लायंस क्लब अध्यक्ष अनिल नागर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए स्व मन्नूलाल गर्ग के संपूर्ण जीवन के आलोकित आदर्श पर अपने भाव प्रकट किए। शभ का संचालन मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा