राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

 



भारत सागर न्यूज/देवास। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार जी एवं प्रदेश अध्यक्ष बहन मोना कौरव जी के निर्देशानुसार संगठन की देवास की जिला कार्यकारिणी की बैठक 28 जुलाई को उज्जैैैैन रोड स्थित अमर मोहिनी होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी गतिविधियों तथा प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्यों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।




 बैठक में प्रमुख रूप से देवास के पूर्व महापौर ठाकुर जय सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के उज्जैन संभाग प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन करण कुमारिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक कुंवर मलखान सिंह देवड़ा ने संगठन द्वारा समय-समय पर आयोजित गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी संगठनात्मक रोडमैप प्रस्तुत किया। 




उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को पोप सिंह परिहार, दिनेश बैरागी, अनिल गोस्वामी, डॉ. रितेश शर्मा, पंकज वर्मा, लुकमान अली तथा अंतर सिंह भंडारी ने भी संबोधित किया और संगठन की मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए।




इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेश सिंह चांदना, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी जितेंद्र सिंह गौड़, गजराज सिंह गोहिल, रमेश गुर्जर, ईश्वर सिसोदिया, भंवर सिंह नानूखेड़ी, बालकृष्ण पटेल, विक्रम चौधरी, लोकेंद्र सिंह सिसोदिया, श्रीराम गुर्जर, सुनील मालवीय, सुरेंद्र यादव, गुणेश सिंह चौधरी, राजेंद्र पांडे, वीरेंद्र सिंह, दुलीचंद अटरिया, कपिल पड़ियार, अर्जुन सिंह राजपूत, जितेंद्र जायसवाल, राजमल पटेल, दिलीप सिंह गोयल, श्रवण सिंह, महेश चौधरी, डॉ. मनोहर पटेल, राजकुमार (जनपद), दीपक मोदी, संजय रेवल, विजेंद्र सिंह राठौड़, भंवर दादा, अंकुर भंडारी, अंकित जैन, केदार पटेल, आर.एस. धनवारे, पीयूष जाजड़ा, रमेश दा (जनपद), अकबर भाई जामगोद सहित राजीव गांधी पंचायती राज संगठन एवं कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार कुंवर धन सिंह सोलंकी ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा