श्री शिलनाथ धुनी संस्थान में गुरु पूर्णिमा पर्व एवं स्थापना दिवस पूजन-अभिषेक के साथ मनाया जाएगा
भारत सागर न्यूज/देवास। श्री शिलनाथ धुनी संस्थान, मल्हार धूनी परिसर में इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं संस्थान का स्थापना दिवस पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भव्य रूप में मनाया जाएगा। यह आयोजन 29 जुलाई को संपन्न होगा।
संस्थान के प्रबंधक दिलीप शर्मा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं। स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह से ही सतगुरुदेव के पूजन, अभिषेक और आरती की श्रृंखला प्रारंभ हो जाएगी। विशेष पूजन अनुष्ठान के उपरांत, प्रातः 9.30 बजे महाआरती होगी, जिसमें नगर के संत-महात्माओं, श्रद्धालु भक्तों एवं गुरु भक्तों की उपस्थिति रहेगा।
इस अवसर पर श्री मल्हार धुनी संस्थान ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला एवं ट्रस्टीगण भगवानसिंह चावड़ा, राजेंद्र महंत, महेंद्रसिंह पडियार एवं पंडित गिरीशचंद्र चौधरी ने नगर के सभी श्रद्धालुओं एवं गुरु भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाएं और पूज्य गुरु परंपरा का आशीर्वाद प्राप्त करें।



Comments
Post a Comment