आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित




भारत सागर न्यूज/खाचरौद। शासन के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी से प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के सहज प्रवेश एवं विद्यालय के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय भ्रमण एवं परिचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 3 से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साइना शाह, वार्ड क्रमांक 4 से माया मालवीय, वार्ड क्रमांक 5 से मधुबाला मेहता तथा वार्ड क्रमांक 6 से किरण भाटी द्वारा 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को न्यू मॉर्निंग स्टार कॉन्वेंट स्कूल ले जाकर विद्यालय के शैक्षणिक एवं अनुशासित वातावरण से परिचित कराया गया।



इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मयंक कुमार गौतम समिति सदस्य मोहम्मद इशाक शाह तथा शिक्षिकाएँ जोहरा बानो एवं बुशरा खान उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें कक्षाओं, विद्यालय परिसर, अध्ययन व्यवस्था तथा विद्यालयीन गतिविधियों की जानकारी दी और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।



कार्यक्रम के दौरान बच्चों का विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में विद्यालय के प्रति आत्मविश्वास एवं उत्साह बढ़ाना, उन्हें विद्यालयी वातावरण से परिचित कराना तथा प्राथमिक शिक्षा की ओर सहज रूप से प्रेरित करना है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा