गुरु पूर्णिमा पर टीम राजमाता ने किया दूध वितरण

 


भारत सागर न्यूज/देवास। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर टीम राजमाता द्वारा गौ सेवक जीतू रघुवंशी के नेतृत्व में सेवा भाव से प्रेरित दूध वितरण कार्यक्रम का आयोजन कैलादेवी चौराहा पर किया गया। इस अवसर पर स्वयं विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने कर-कमलों से श्रद्धालुओं एवं आमजन को दूध वितरित किया।




 विधायक राजमाता गायत्री राजे की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया। उनका स्नेह, वात्सल्य और सहज-सादगी सभी के लिए प्रेरणास्रोत रही। टीम राजमाता जी के सदस्यों ने बताया कि समाज सेवा और जनकल्याण के ऐसे कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। 



गुरु पूर्णिमा के इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने राजमाता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा