अमलतास यूनिवर्सिटी और IIT इंदौर (DRISHTI CPS) के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, डिजिटल हेल्थकेयर पर विशेषज्ञों ने किया मंथन




भारत सागर न्यूज/देवास। चिकित्सा शिक्षा और आधुनिक तकनीक के तालमेल से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अमलतास यूनिवर्सिटी और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर (IIT Indore) की 'IITI DRISHTI CPS फाउंडेशन' के बीच एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस खास मौके पर दोनों संस्थानों के बीच "डिजिटल हेल्थकेयर: ट्रांसफॉर्मिंग द फ्यूचर ऑफ पेशेंट केयर" विषय पर एक विशेष इंटरएक्टिव सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और चिकित्सा के क्षेत्र में तकनीक के बढ़ते प्रभाव पर अपने विचार साझा किए।




इस सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आने वाला समय पूरी तरह से डिजिटल हेल्थकेयर का है, जिसके माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक भी मरीजों की सटीक मॉनिटरिंग और बेहतर इलाज को बेहद आसानी से संभव बनाया जा सकता है। इसके साथ ही दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच भविष्य की राह और साझा अवसरों को लेकर एक विस्तृत और खुली चर्चा भी हुई। इस महत्वपूर्ण चर्चा के तहत दोनों पक्षों में समान रिसर्च पार्टनरशिप, स्टूडेंट एंगेजमेंट और इनोवेशन प्रोग्राम को मजबूती से आगे बढ़ाने पर पूर्ण सहमति बनी है। इस जुड़ाव से अमलतास यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को आईआईटी इंदौर के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में नए व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने और चिकित्सा तकनीक के क्षेत्र में नए आविष्कारों पर काम करने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा।




इस ऐतिहासिक समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अमलतास ग्रुप के चेयरमैन ने अपने संदेश में कहा कि यह कोलैबोरेशन मेडिकल साइंस और टेक्नोलॉजी का एक अद्भुत मिलन है। अमलतास यूनिवर्सिटी हमेशा से चिकित्सा के क्षेत्र में उच्चस्तरीय शिक्षा और बेहतर सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है। देश के इस अग्रणी संस्थान के साथ हमारा यह साझा प्रयास न केवल हमारे विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए नए द्वार खोलेगा, बल्कि डिजिटल हेल्थकेयर के माध्यम से हम समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक भी अत्याधुनिक और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में पूरी तरह सफल होंगे।




सत्र में अमलतास विश्वविध्यालय के प्रो चांसलर डॉ. सलिल भार्गव, चांसलर डॉ. आर.के.सिंह, डॉ. एस.के. नेमा. मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. ए.के पिठवा, रजिस्ट्रार डॉ. अभय गुप्ता, डॉ. यू.एस. तिवारी एवं आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर आई.ए. पलानी, डॉ. परिमल कोरे, प्रोफेसर एम. तनवीर, डॉ. अयान मंडल, वैभव जैन एवं अन्य सदस्य मोजूद थे | अमलतास विश्वविध्यालय के अन्य फेकल्टी एवं छात्र छात्राएं से इस मास्टर क्लास डिजिटल हेल्थ केयर ट्रांसफोर्मिंग द फ्यूचर ऑफ पेशेंट केयर में भाग लिया |

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा