मनकामेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी एवं भण्डारा 31 अगस्त को, महादेव का मुखौटा रहेगा आकर्षण का केंद्र
भारत सागर न्यूज/देवास। पुराना बस स्टैंड स्थित प्राचीन कालीन श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर की भव्य शाही सवारी भादो मास के प्रथम सोमवार को मोदी परिवार के तत्वावधान में धूमधाम के साथ शहर में निकलेगी। आयोजक ममता कुलदीप मोदी एवं पार्षद दिव्या नितिन आहूजा ने बताया कि शहर के श्री मनकामनेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी 31 अगस्त, सोमवार को स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित मनकामनेश्वर मंदिर से शाम 5.30 बजे से धूमधाम से निकलेगी।
श्री मनकामनेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर महाआरती होगी। तत्पश्चात शाही सवारी प्रारंभ होगी। शाही सवारी में प्राचीन प्राण प्रतिष्ठित श्री मनकामनेश्वर महादेव का मुखौटा, भगवा ध्वज लहराते युवा, बैण्ड, बच्चों की झांकी, घोड़े, ढोल, भजन मण्डली आदि आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। सवारी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: मंदिर पहुंचेगी। जहां भगवान मनकामनेश्वर महादेव की महाआरती के बाद सवारी का समापन होगा और मंदिर परिसर में महाप्रसादी (भण्डारा) प्रारंभ होगा।
शाही सवारी एवं भण्डारा प्रसादी का पुण्यलाभ लेने की अपील श्री मनकामनेश्वर महादेव भक्त मण्डल की कमला बाई मोदी, मोहन अग्रवाल, सारिका मोदी, गोपाल पंडित, किशोर पंडित, योगेश पंडित, सचिन गुप्ता, विरेन्द्र मुंदडा, प्रमोद भाटी, आकाश चौकसे, सोनल शर्मा, अशोक जोशी, रितिक जोशी, रूपेश शर्मा, मोहन त्यागी, आशीष प्रजापति, विजय व्यास, अजय व्यास, दीपेश व्यास, अनिल तंवर, अनिल गोटी, संदीप सोलंकी, उमा पंडित, आशीष देवलिया, विजय शर्मा आदि ने की है।



Comments
Post a Comment