उज्जैन में ट्रैक्टर शोरूम संचालक हत्याकांड: पुलिस की गिरफ्त में सभी 7 आरोपी, बीच सड़क पर बदमाशों ने जोड़े हाथ तो जनता ने बजाई ताली
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। के माधवनगर थाना क्षेत्र के दमदमा इलाके में महज एक हॉर्न बजाने की मामूली सी बात पर ट्रैक्टर शोरूम संचालक की हत्या करने वाले सभी सातों बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपियों पर पुलिस का कहर जमकर बरपा है, जहां न्यायालय में पेश करने से पहले पुलिस बदमाशों को घटनास्थल पर ले गई। इस दौरान हेकड़ी दिखाने वाले आरोपी बीच सड़क पर हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए, तो वहीं पुलिस ने उनकी जमकर खातिरदारी की। पुलिस के इस सख्त एक्शन को देख सड़क पर उमड़ी स्थानीय जनता खुशी से झूम उठी और आरोपियों की पिटाई पर जमकर तालियां बजाईं।
वारदात का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि मूलतः तराना के रहने वाले 27 वर्षीय ट्रैक्टर शोरूम संचालक यश मित्तल गुरुवार रात अपने दोस्तों को सेठीनगर छोड़ने जा रहे थे। जिला पंचायत के पास दमदमा मोड़ पर सड़क के बीच बाइक खड़ी कर खड़े युवकों को यश ने जब साइड देने के लिए हॉर्न बजाया, तो शातिर बदमाशों ने अपशब्द कहते हुए उनकी कार के कांच फोड़ दिए और चाकुओं से हमला कर दिया। दोस्त किसी तरह जान बचाकर थाने भागे, लेकिन तीन घंटे की तलाश के बाद यश का लहूलुहान शव एक दुकान के पीछे मिला था। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक दिन पहले चार आरोपियों को दबोच लिया था, जिन्हें रिमांड पर लिया गया है, वहीं शेष तीन आरोपियों को भी आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने कड़ा संदेश देते हुए सभी आरोपियों को करीब आधा किलोमीटर तक पैदल चलाया, इस दौरान लगातार लाठियां बरसती रहीं और बदमाश कानून की गिरफ्त में गिड़गिड़ाते दिखे। माधवनगर पुलिस की इस ताबड़तोड़ और त्वरित कार्रवाई से शहर के असामाजिक तत्वों में खौफ साफ तौर पर देखा जा रहा है। दिनदहाड़े और सरेराह निकाले गए इस जुलूस ने यह साबित कर दिया है कि उज्जैन में अब कानून के साथ खिलваड़ करने वालों की खैर नहीं है और पुलिस अपराधियों को उनकी औकात दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।



Comments
Post a Comment