गड्ढों से परेशान हाटपीपल्या में ‘सड़क बचाओ’ आंदोलन, आप ने किया धरना-प्रदर्शन
भारत सागर न्यूज/देवास। जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 172 हाटपीपल्या में सड़कों की बदहाल स्थिति और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को ‘गड्ढे भरो, जान बचाओ’ आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सड़क की दुर्दशा को लेकर विरोध जताते हुए जिम्मेदारों से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष डॉ. आर.पी. झाला, नेटवर्क प्रभारी करता यादव, जिला युवा यूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भीलवाड़ा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष संतोष जाट, डॉ. सादिक शेख, जिला उपाध्यक्ष हुकम सिंह देवगढ़, प्रहलाद सिंह राठौड़, संतोष लोहाना, प्रेम सिंह यादव, इकबाल खान, जितेंद्र बोड़ाना, भैरव सिंह भिजवा, गोपाल माली सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाटपीपल्या क्षेत्र में सड़कों पर बने गहरे गड्ढों के कारण आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है तथा वाहन चालकों एवं राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों का तत्काल सर्वे कराकर गड्ढों को भरने के साथ ही आवश्यक स्थानों पर सड़कों का स्थायी रूप से निर्माण एवं सुधार कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। कार्यक्रम का आयोजन देवास जिला युवा यूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भीलवाड़ा के सौजन्य से किया गया। धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क सुधार को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।



Comments
Post a Comment