नीलकंठ महादेव की 108 दीपकों से भव्य महाआरती, भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

 


भारत सागर न्यूज/देवास। राजाराम नगर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पर बाबा नीलकंठ महादेव की 108 दीपकों से भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रसिद्ध भजन गायक संजय कुमार जैन ‘लख्खा’ ने भजनों की प्रस्तुति दी, वहीं विजय जी चौहान ने भी एक भजन प्रस्तुत किया। महाआरती पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। 




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवास-शाजापुर संघचालक अजय गुप्ता, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजबसिंह  ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष  मधु जी शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री नवीन सोलंकी एवं सत्येंद्र शर्मा उपस्थित रहे। आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।




अतिथियों का स्वागत अशोक पोरवाल, आशीष गोस्वामी, कमल निगम, बाबूलाल चौधरी, कैलाश शर्मा, राजेंद्र सिंह राजपूत, दीपेश मालवीय, पप्पू  शर्मा, मुकेश खराडिया, नारायण विश्वकर्मा, सोमिल पोरवाल, प्रेम कुमार धनोतिया, मुकेश जैन, बाबूलाल पवार, ललित पोरवाल, मीना भावलकर, सरोज मालवीय, मीना पांचाल, विभा दुबे, सुमित वर्मा, अमन राणा, दिनेश सिंह एवं विनोद शर्मा द्वारा किया गया। पूजन-अर्चन की विधि सुभाष गिरी गोस्वामी एवं रूपम उपाध्याय द्वारा संपन्न करवाई गई। सफल आयोजन के लिए अशोक पोरवाल ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा