ग्राम देहरिया साहू में माँ जगदंबा की भव्य चुनरी यात्रा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माँ 24 खंबा वाली माता के दर्शन 🙏🚩


भारत सागर न्यूज/देवास। ग्राम देहरिया साहू में माँ जगदंबा धाम परिवार के तत्वावधान में माँ जगदंबा की भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। माँ जगदंबा धाम, देहरिया साहू के व्यवस्थापक विजेंद्र खरसोदिया (गुरुजी) के मार्गदर्शन में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।



पूरे ग्राम में भक्तिमय वातावरण छाया रहा और माँ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।भव्य चुनरी यात्रा में माँ की पावन चुनरी के साथ माँ 24 खंबा वाली माता के अलौकिक दर्शन एवं अखंड ज्योत के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। ग्रामवासियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ माँ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर माँ का स्वागत किया गया।



अंत में विजेंद्र खरसोदिया (गुरुजी) ने माँ जगदंबा धाम परिवार की ओर से चुनरी यात्रा एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल समस्त ग्रामवासियों, माताओं-बहनों, श्रद्धालुओं, अखाड़ों के सदस्यों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।





Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।