₹8.80 लाख की कार पर विवाद, सरकारी अभियोजक अलका राणा ने शोरूम के खिलाफ खोला मोर्चा




भारत सागर न्युज/देवास। रसूलपुर चौराहे स्थित जगदीश टाटा कमर्शियल शोरूम से खरीदी गई गाड़ी में खराबी आने और राशि वापस नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सरकारी अभियोजक श्रीमती अलका राणा ने कानूनी कार्रवाई की है। श्रीमती राणा के अनुसार उन्होंने शोरूम से 8.80 लाख में नई गाड़ी खरीदी थी, जिसमें पहले ही दिन खराबी सामने आ गई। 




उनका आरोप है कि दूसरी गाड़ी देने के अनुरोध के बावजूद शोरूम प्रबंधन ने गाड़ी का इंजन खोलकर मरम्मत शुरू कर दी। इसके विरोध में उन्होंने गाड़ी शोरूम पर ही छोड़ दी। करीब डेढ़ साल बीतने के बाद भी राशि वापस नहीं मिली है।




मामले में श्रीमती राणा ने उपभोक्ता फोरम में परिवाद दायर करने के साथ थाना औद्योगिक क्षेत्र में भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने राशि ब्याज सहित लौटाने और मानसिक प्रताड़ना के लिए मुआवजा देने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।