केला देवी मंदिर के प्रणेता दीपक गर्ग परिवार का मां चामुंडा सेवा समिति ने किया सम्मान
- संत-महात्माओं के सानिध्य में शाल, श्रीफल, पगड़ी एवं पुष्पमालाओं से किया आत्मीय अभिनंदन
देवास। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सेवा, समर्पण और सहयोग के माध्यम से अनुकरणीय कार्य करने वाले केला देवी मंदिर के प्रणेता दीपक कुमार गर्ग, अनामिका गर्ग सहित पूरे गर्ग परिवार का मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित सादगीपूर्ण समारोह में संत-महात्माओं एवं सामाजिक-धार्मिक क्षेत्र के गणमान्यजनों की उपस्थिति में गर्ग परिवार का शाल, श्रीफल, पगड़ी, चुन्नी एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थितजनों ने केला देवी मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन मन्नूलाल गर्ग एवं सुशीला देवी गर्ग के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति के संयोजक रामेश्वर जलोदिया ने कहा कि गर्ग परिवार ने धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में अनेक अनुकरणीय कार्य किए हैं। परिवार का सेवा, समर्पण एवं धार्मिक कार्यों के प्रति योगदान सराहनीय है। ऐसे सेवाभावी एवं समाज के प्रति समर्पित परिवार का सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। मैं ऐसे परिवार को नमन करता हूं।
समारोह में श्रीराम शरणम आश्रम, श्री नारायण कुटी संन्यास आश्रम एवं उदासीन मठ के संत-महात्माओं सहित संत पूर्णानंद जी महाराज, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी, समाजसेवी रमन शर्मा, नरेंद्र मिश्रा, गोविंद अग्रवाल, रामेश्वर जलोदिया, उमेद सिंह राठौड़, नारायण व्यास, दिनेश सांवलिया, मुकेश गुप्ता, रामेश्वर कारपेंटर, राजेश गोस्वामी, राधेश्याम पड़ियार एवं कमल चौहान सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर जलोदिया ने किया तथा अंत में दीपक कुमार गर्ग ने सभी अतिथियों एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment