श्री श्री डबल हनुमान मंदिर पर भंडारा 24 नवंबर को

चातुर्मास समाप्ति के उपलक्ष्य में आयोजन, सुबह 11 बजे से श्रद्धालुओं को मिलेगी महाप्रसादी; मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से शामिल होने की अपील की



देवास। उज्जैन रोड स्थित ग्राम नागुखेड़ी के श्री श्री डबल हनुमान मंदिर में चातुर्मास समाप्ति के उपलक्ष्य में मंगलवार, 24 नवंबर को महाप्रसादी वितरण एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर भंडारा चलेगा। इस दौरान मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की जाएगी। मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में पहुंचकर महाप्रसादी ग्रहण करने और धर्मलाभ लेने की अपील की है।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा