वार्ड 41 में नगर निगम के सेवाभावी कर्मचारियों का दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित, जनसेवा के लिए किया सम्मानित

 



भारत सागर न्यूज/देवास। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में वार्ड क्रमांक 41 में जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पित नगर निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के सम्मान में दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मालीपुरा स्थित माली समाज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल एवं सभापति रवि जैन उपस्थित रहे।कार्यक्रम की आयोजक वार्ड क्रमांक 41 की पार्षद एवं नगर निगम वित्त एवं लेखा विभाग की अध्यक्ष अंतिम अजय पड़ियार ने अतिथियों का भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।समारोह में नगर निगम के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। 



इनमें सफाईकर्मी, आंगनवाड़ी सहायिकाएं, बीएलओ, टैंकर वितरक, इंजीनियर, लाइट मेंटेनेंस कर्मचारी, जल वितरण व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी, वाहन चालक सहित अन्य सेवाभावी कर्मचारी शामिल रहे।इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी शहर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सफाई व्यवस्था से लेकर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं तक प्रत्येक कर्मचारी का योगदान सराहनीय है। इनके परिश्रम और समर्पण से ही शहर की व्यवस्थाएं बेहतर बनती हैं।



कार्यक्रम के माध्यम से उन कर्मचारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की गई, जो निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शहर की सेवा में जुटे रहते हैं। समारोह ने जनसेवा में लगे कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के साथ उनके योगदान को सम्मान देने का संदेश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा