43 वीं जूनियर स्टेट सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप बैतूल मे आयोजित की जा रही है इसमें देवास जिले के सहित प्रदेश के 18 जिलों की टीम में भाग लेंगी
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन एवं प्रगति एथलेटिक्स क्लब ने संयुक्त रूप से टीम की घोषणा की टीम में देव चौधरी, मनन श्रीवास्तव, राजवीर कुशवंशी, नवीन कुमार, तरुण मोदी, शुभम राठौर, मयंक मसकोले, ईशान कपूर, पीयूष धनगर, पीयूष बारोड, मयंक शर्मा, अभिजीत प्रजापति, यश पाटीदार, अंशुल पाटीदार, अभिषेक पाटीदार, सानिध्य ऊषाग्र और हिमांशु एवं बालिकाओं में तनिष्का बेस, प्रिया चौधरी, आराध्या चौधरी, भक्ति शर्मा, यामिनी मोदी, आभा बैरागी, अनुष्का सोलंकी, आरोही पटेल एवं परिधि दुबे देवास जिले प्रतिनिधित्व करेंगे इनके कोच सोनू विश्वकर्मा एवं आरती कुशवाहा एवं टीम मैनेजर राजीव श्रीवास्तव रहेंगे।
टीम को शुभकामनाएं देने के लिए देवास जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी सेना गडरिया एवं पप्पी मार्शकोंले, विक्रम अवार्ड खिलाड़ी रागिनी चौहान, अनिल श्रीवास्तव, शैलेंद्र चंद्रवंशी, पवन यादव, अरुण खुशवंत सिंह, अरुण कुशवंशी की उपस्थिति में खिलाड़ियों द्वारा ग्राउंड की पूजा की गई। सभी ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।


Comments
Post a Comment