महापौर के प्रवास पर रहने से सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी ने की जनसुनवाई, 7 आवेदन प्राप्त, 2 का मौके पर निराकरण
देवास। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में महापौर के प्रवास पर होने के कारण सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
जनसुनवाई में नागरिकों ने पेयजल, सफाई व्यवस्था, सड़क, अतिक्रमण सहित विभिन्न नागरिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में से 3 मामलों में मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित उपयंत्रियों को दिए गए। वहीं, एक आवेदन का तीन दिवस में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment