संत टेकचंद जी महाराज के नाम से स्वीकृत तोरण द्वार का विधिवत भूमि पूजन संपन्न

भारत सागर न्यूज/देवास। दामोदर वंशी जुना गुजराती दर्जी समाज के आराध्य संत 1008 टेकचंद जी महाराज के नाम से मजदूर चौराहा, मोती बंगला, देवास में विधायक निधि से स्वीकृत तोरण द्वार का भूमि पूजन विधिवत संपन्न हुआ। भूमि पूजन देवास विधायक गायत्री राजे पवार के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक नेता, समाज के संरक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में समाजजनों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
गुरु टेकचंद सामाजिक एवं धार्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। साथ ही गुरुदेव के जीवन एवं उनके विचारों पर आधारित पुस्तिका ‘प्रकाश पुंज’ भी अतिथियों को भेंट की गई।
कार्यक्रम के अंत में मिलिंद सोलंकी ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment