सच्चा विश्वास ही ईश्वर की कृपा दिलाता है: जगतगुरु
भारत सागर न्यूज/देवास। ईश्वर के प्रति सच्चा विश्वास ही हमें उनकी कृपा दिलवाता है। जो व्यक्ति नियमित सच्चे मन से ईश्वर की आराधना करता है, वह उनका कृपा पात्र हो जाता है। यह विचार जगद्गुरु अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय पीठाधीश्वर रामदयाल जी महाराज ने श्रीराम द्वारा में प्रकट किए। महंत स्वामी रामनारायणजी ने बताया कि जगतगुरु शाहपुरा से एक दिन के लिए देवास में पधारे। संतराम सुमिरन जी, बाल संत पुनीत रामजी, डॉक्टर सीमा सोनी एवं रामस्नेही संप्रदाय के भक्त मंडल ने पीठाधीश्वर की चंदन से चरण पूजन करके आरती की। इस अवसर पर अन्नकूट का आयोजन भी किया गया। जगद्गुरु ने कहा कि ईश्वर का नाम स्मरण ही इस कलयुग में मोक्ष का सबसे सरल रास्ता है। उन्होंने राम स्नेही संप्रदाय प्रवर्तक रामचरण जी महाराज की वाणी के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्चा विश्वास ही ईश्वर की और हमें ले जाता है। इसलिए गुरु के मार्गदर्शन में ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। मन ,वचन ,कर्म से शुद्ध होकर गुरु के सानिध्य में राम स्मरण करना चाहिए यही इस कलयुग में मुक्ति का साधन है। यह जानकारी महेश सोनी ने दी।सभी भक्तजनों को राम नाम की पुस्तक का वितरित की गई।

Comments
Post a Comment