भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध तीनों संयुक्त मोर्चा की बैठक प्रबंध निर्देशक एवं मुख्य महाप्रबंधक के साथ संपन्न, लंबित मांगों के निराकरण पर हुई चर्चा
संविदा कर्मियों का नियमितीकरण-नियमितीकरण योजना 2026 के तहत संविदा कर्मचारियों को अतिशीघ्र नियमित करने और उन्हें गृह जिले में नियुक्ति का विकल्प देने पर चर्चा हुई।वेतन और प्रमोशन विसंगतियां- 2009 से 2018 के पूर्व नियुक्त कर्मियों व कनिष्ठ अभियंताओं के ग्रेड पे की वेतन विसंगति दूर करने, परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि में 100 प्रतिशत वेतन देने और अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति (प्रमोशन) विसंगतियों को समाप्त करने पर जोर दिया गया। उच्च शिक्षा व सीधी नियुक्ति- बी.ई./बी.टेक और डिप्लोमा जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त कर्मचारियों व कनिष्ठ अभियंताओं को रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति देने की मांग की गई।
प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारीइस बैठक में मुख्य रूप से कुलदीप सिंह गुर्जर (महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ), सुशील कुमार पांडेय (महामंत्री, मध्य प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ), आशीष सिंह (संयुक्त महामंत्री, भारतीय मजदूर संघ एवं प्रभारी बिजली), गोपाल जामलिया अध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ, भगवान स्वरूप श्रीवास्तव (महामंत्री, पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ), वर्षा खानविलकर अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ कार्यकारिणी सदस्य, रेखा त्रिपाठी अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ कार्यकारिणी सदस्य, सुषमा लाखे अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ कार्यकारिणी सदस्य, शिव राजपूत (अध्यक्ष, बाह्यस्रोत कर्मचारी संघ), अरविंद कुमार सिंह (उपाध्यक्ष, पावर इंजीनियर्स एंड एम्प्लाइज एसोसिएशन), आनंद कुमार शिंदे (प्रभारी), अशोक राठौड़ (संगठन मंत्री) और प्रकाश चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।संयुक्त मंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि प्रबंधन और शासन द्वारा इन जायज मांगों का समय रहते निराकरण नहीं किया गया, तो संगठन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।



Comments
Post a Comment