अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत देवास ने मनाया चित्रगुप्त मंदिर में भाई दूज का पर्व

 


भारत सगर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवास के जिला अध्यक्ष राम श्रीवास्तव की उपस्थिति में 11 नवंबर शाम 8 बजे कायस्थ समाज देवास के चित्रांश बंधुओ ने एकत्रित होकर गीता भवन स्थित भगवान चित्रगुप्त जी के मंदिर मैं पूजा अर्चना की। समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, हेमेंद्र निगम काकू ,शैलेश कानूनगो के आदित्य में महाआरती का आयोजन किया। समस्त चित्रांश भाइयों और बहनों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की आरती की गई एवं 56 भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात समाज द्वारा चित्रगुप्त उद्यान एवं लालबहादुर शास्त्री प्रतिमा निर्माण के विषय पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई एवं चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी समस्त चित्रांश बंधुओ को दी गई एवं निर्माण कार्य में जिन चित्रांश बंधुओ द्वारा अभी तक सहयोग राशि प्रदान नहीं की गई है उनसे भी आग्रह किया गया कि साथ ही समाज के विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया गया एवं आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने पर विचार मंथन हुआ । इस उत्सव में समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप खरे, प्रदेश सचिव बालकृष्ण श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष घनश्याम श्रीवास्तव, युवा जिला अध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, जिला महामंत्री रवि श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, प्रेम श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, लोकेश सक्सेना, निमेष श्रीवास्तव, राजेंद्र निगम, सुरेंद्र खरे, निमेष श्रीवास्तव, राजेंद्र निगम एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष शशी खरे, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, महामंत्री संगीता श्रीवास्तव, संगठन सचिव लीला सक्सेना, सहसचिव दीप्ति दिशा श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य विद्या निगम, शहर अध्यक्ष निकिता निगम, महामंत्री शर्मिला श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य सपना निगम, अभिलाष श्रीवास्तव, सोनम श्रीवास्तव आदि भारी संख्या में चित्रांश भाइयों और बहनों ने भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप खरे द्वारा किया गया एवं समस्त चित्रांश बंधुओ का आभार युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव द्वारा किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा