शरीर के पिता अलग-अलग है लेकिन आत्मा का पिता एक ही है परमात्मा... ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी
परमात्मा से कनेक्शन टूट जाता है वह आत्मा दुखी हो जाती है.. ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी
भारत सागर न्यूज/देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग सेंटर में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने भाई बहनों का जिला मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी प्रेमलता दीदी द्वारा शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने अपनी अमृतवाणी में कहा कि आग लग जाए तो सबसे पहले जल को ही याद किया जाता है। क्योंकि उसमें शीतलता होती है। जिससे अग्नि शीतल हो जाती है। लेकिन अगर जल को अग्नि पर तपाया जाए तो वह गर्म हो जाता है। गर्म जल आपके शरीर पर गिर जाए तो चमड़ी जल जाती है। क्योंकि वह आग़ की संगत में शीतलता खो देता है। उसी प्रकार जो आत्मा ओरिजिनल होती है उसमें विकार नहीं होते है। हम सब परमात्मा की संताने हैं। परमात्मा सुख का सागर है। लेकिन काम क्रोध लोभ मोह इन विकारों के कारण हम दुखी हो जाते हैं। दीदी ने आगे कहा कि मन हमारा कर्मचारी है, हम उसके मालिक हैं। लेकिन आत्मा को हम शक्तिशाली नहीं समझने के कारण हमें मन चला रहा है। क्योंकि आत्मा हमारी निर्बल हो चुकी है। परमात्मा को हम याद करना तो चाहते हैं पर मन नही लगता। परमात्मा ही पिता है तो परमात्मा को याद करना क्यों नहीं चाहते। जो हमारे जन्म जन्म का पिता है। शरीर का पिता अलग अलग होता है। लेकिन आत्मा का पिता एक ही परमात्मा है। हमारा आत्म बल कमजोर होने के कारण बर बस हो जाते है। आगे कहा कि क्रोध आता है तो आंखें लाल हो जाती हैं। क्रोध आग है, आग का अनुभव भी है। लेकिन जब पहले क्रोध आता हैँ तो हम सोचते हैं कि तब छोटी बात थी।अब हम क्रोध नहीं करेंगे। लेकिन कई बार बात बड़ी हो जाती है इसलिए क्रोध आ जाता है। तो आत्मा हमारी इतनी निर्बल दुर्बल क्यों है। क्रोध आता हैं तो इसके साथ काम, क्रोध लोभ मोह भी आता हैं। जैसे क्रोध आया, क्रोध करते हैं तो आपकी शक्तियों आत्मा के ऊपर वार करती है। जो चाहते हैं वह कर नहीं पाते। इसका कारण है की आत्मा में शक्ति नहीं है। क्योंकि हमारी आत्मा का परमात्मा से कनेक्शन नहीं है। परमात्मा हमारा पिता, बंधु, सखा सब है और उसके हम बच्चे हैं। अगर परमात्मा से आत्मा का कनेक्शन ही टूटा है तो परमात्मा की शक्ति कैसे प्राप्त होगी। जिस आत्मा का परमात्मा से कनेक्शन टूट जाता है वह दुखी हो जाती है। इसलिए आत्मा का परमात्मा से कभी संबंध नहीं टूटना चाहिए।

Comments
Post a Comment