महाकाल द डिवाइन कॉन्सर्ट क्लब ग्राउंड पर आज सजेगा महाकाल लोक का स्वरूप, गजेंद्र प्रताप सिंह व सनी अलबेला देंगे शिव भजनों की प्रस्तुति

 



भारत सागर न्यूज/देवास। पूर्व मंत्री स्व. तुकोजीराव पवार की जन्म जयंती के पावन अवसर पर देवास में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले धार्मिक आयोजन की श्रृंखला में इस वर्ष 14 नवंबर को राधागंज क्लब ग्राउंड पर 'महाकाल द डिवाइन कॉन्सर्ट का आयोजन होने जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान मित्र मंडल देवास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उज्जैन के महाकाल लोक से प्रेरित भव्य परिसर तैयार किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर कैलाश पर्वत की थीम पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। वहीं श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बाबा महाकाल के गर्भगृह की प्रतिकृति बनाई जाएगी, जहां भस्म आरती की प्रस्तुति भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगी। इसके अलावा गजराज द्वारा इत्र वर्षा की योजना भी आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान करेगी। आयोजक शुभम चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक गजेंद्र प्रताप सिंह और सह-कलाकार सनी अलबेला भगवान शिव को समर्पित भजनों की प्रस्तुति देंगे। शिव भजन संध्या के माध्यम से श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में बाबा महाकाल की आराधना करेंगे। आयोजन में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है, हालांकि प्रवेश के लिए पूर्व पंजीयन करवाना होगा। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा