राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में ख्याति राजपूत ने हासिल किया प्रथम स्थान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

देवास। ग्वालियर में 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता में प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल की कक्षा सातवीं की छात्रा सुश्री ख्याति राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं देवास का गौरव बढ़ाया।अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और मेहनत के दम पर ख्याति राजपूत ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। अब वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

ख्याति की इस शानदार उपलब्धि पर प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री आशीष जी पवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ख्याति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा