शहीद परिवारों के साथ मनाई दीपावली, स्मारकों पर किया दीप प्रज्वलन
भारत सागर न्यूज/देवास। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए सैनिक संगठन जिला देवास एवं शौर्य नमन फाउंडेशन इंदौर के सदस्यों ने इस वर्ष भी दीपावली का पर्व शहीद परिवारों के साथ मनाया। इस दौरान संगठन के सदस्यों ने जिले के अमर शहीद संजय यादव (कुल्ला), संजय मीणा (संवारसी), सुरेंद्र गोहिल (एनाबाद), जागेश्वर धाकड़ (बरोठा) एवं पवन कारपेंटर (सिरोलिया) के शहीद स्मारकों पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन के सदस्यों ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर दीपावली की खुशियां साझा कीं और उनके त्याग, बलिदान एवं देशभक्ति को नमन किया। इस पहल के माध्यम से सैनिक संगठनों ने संदेश दिया कि देश की रक्षा में सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के परिवार अकेले नहीं हैं, पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर शौर्य नमन फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश शर्मा, अक्षय की तलवार हिमांशु शर्मा, सैनिक संगठन देवास से संगठन के अध्यक्ष कैप्टन राजेंद्र बरनासिया, संगठन के उपाध्यक्ष भारत पाटीदार, पूर्व सैनिक परिषद सिरोलिया से बंशीधर मंडलोई वह अन्य साथी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment