आज सजेगी सुरों की महफिल, शास्त्रीय संगीत से गुलजार होगी संगीतमय शाम

 


भारत सागर न्यूज/देवास। संगीत सरिता ग्रुप एवं रोटरी क्लब देवास के संयुक्त तत्वावधान में 15 नवंबर, रविवार को शास्त्रीय गीतों पर आधारित भव्य संगीतमय शाम का आयोजन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक भोपाल रोड स्थित परिणय गार्डन, स्टेडियम केे सामने किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर सहित भोपाल और इंदौर के कलाकार अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब देवास के अध्यक्ष सुधीर पंडित एवं सचिव भरत विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन मुश्ताक शाह वारसी करेंगे। संगीतमय शाम में मुख्य स्वर कलाकार के रूप में गोपाल पंडित (देवास), परवेज खान (भोपाल), मनीषा भाटी (इंदौर) एवं दुर्गा मालवीय अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में संगीत की जिम्मेदारी दीपेश जैन इंदौर संभालेंगे, जबकि रॉयल साउंड द्वारा ध्वनि व्यवस्था की जाएगी। संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सुरों की इस महफिल का आनंद लेने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा