आज होगा यतिश श्रीवास्तव के नए गीत ‘श्रीमंत’ का विमोचन
महाकाल-द डिवाइन कॉन्सर्ट में होगा भव्य लोकार्पणरात 9 बजे यूट्यूब-इंस्टाग्राम पर भी होगा रिलीज..
भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के युवा गायक एवं गीतकार यतिश श्रीवास्तव का नया गीत ‘श्रीमंत’ आज 14 नवंबर को रिलीज होगा। श्रीमंत महाराज विक्रम सिंह पवार को समर्पित इस गीत का भव्य विमोचन राधागंज क्लब ग्राउंड में आयोजित ‘महाकाल-द डिवाइन कॉन्सर्ट’ के मंच पर किया जाएगा। कार्यक्रम रात 9 बजे आयोजित होगा। श्रीमंत महाराज तुकोजीराव की जयंती के अवसर पर शुभम चौहान द्वारा इस संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में गीत ‘श्रीमंत’ का विमोचन प्रमुख आकर्षण रहेगा। गीत को रात 9 बजे यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी एक साथ जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यतिश श्रीवास्तव के पिछले गीत ‘जय जय राजे’ को देवास सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रोताओं का अच्छा प्रतिसाद मिला था। अब वे नई प्रस्तुति ‘श्रीमंत’ के माध्यम से एक बार फिर संगीत प्रेमियों के बीच आ रहे हैं। यतिश ने बताया कि यह गीत उनके लिए सम्मान, समर्पण और भावनाओं की संगीतमय अभिव्यक्ति है। उन्होंने देवास की जनता और संगीत प्रेमियों से गीत को स्नेह एवं आशीर्वाद देने की अपील की है। यह प्रस्तुति वाईएफसी स्टूडियो (यतिश फिल्म्स एंड क्रिएशन्स स्टूडियो) के बैनर तले तैयार की गई है।

Comments
Post a Comment