माही ने किया देवास का नाम रोशन- विधायक पवार वॉटर स्पोर्टस (सेलिंग) में किया देश का प्रतिनिधत्व

 


भारत सागर न्यूज/देवास। वॉटर स्पोर्टस (सेलिंग) स्पोर्टस जो कि समुद्री क्षेत्र में खेला जाता है उसमें देवास की माही वर्मा ने देश का प्रतिनिधत्व करते हुए एशिया में 8 वां स्थान प्राप्त किया है स्मरण रहे माही इस खेल में देश की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। माही ने अपनी शुरूआत वीर सावरकर पुष्कर से की जहां उनके कोच एवं संस्था के सचिव ओमप्रकाश जगावत ने उन्हें प्रशिक्षीत किया तथा जिससे माही ने उपरोकत खेल में महारथ हासिल की। माही वर्मा ने 8 अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया तथा 2 अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त किये। 2022 से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित एकेडमी में भोपाल में रहकर भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। माही के देवास आगमन पर विधायक गायत्रीराजे पवार द्वारा अभिनंदन कर प्रोत्साहन स्वरूप 20,000 का चेक प्रदान किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि माही ने देश हीं नहीं विदेश में भी देवास का नाम रोशन किया है हमें इसका गर्व है। इस अवसर पर संस्था सचिव ओमप्रकाश जगावत सभापति रवि जैन, विजय गेहलोत, शेलेन्द्रसिंह गोड तथा माही के माता पिता भी मोजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा