कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन, छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
भारत सागर न्यूज/देवास। महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय, देवास में 4 एवं 5 नवंबर 2026 को युवा उत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। दो दिवसीय आयोजन में साहित्यिक, संगीत, नृत्य, नाट्य एवं ललित कला सहित विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.डी. सोनी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए जीवन में निडर होकर आगे बढ़ने, संस्कारवान बनने तथा सामूहिक रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनुपमा तिवारी ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित 27 प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। साथ ही प्रतियोगिताओं के नियमों एवं भारतीय ज्ञान परंपरा में उनके महत्व पर प्रकाश डाला।प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सामान्य प्रश्नोत्तरी में नताशा गुर्जर, शिवांग्या सांगते एवं सरगम भास्कर के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी वक्तृत्व कला में भारती कुशवाह तथा अंग्रेजी भाषण में सोफिया खान विजेता रहीं।
हिंदी वाद-विवाद में पक्ष की ओर से अनुष्का सोलंकी एवं विपक्ष की ओर से भारती कुशवाह ने बाजी मारी। वहीं अंग्रेजी वाद-विवाद में पक्ष की ओर से तस्मिया शेख एवं विपक्ष की ओर से सोफिया खान विजेता रहीं। सुगम भारतीय गायन प्रतियोगिता में खुशबू पांचाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।नृत्य प्रतियोगिताओं में शास्त्रीय एकल नृत्य में वंशिका संगते प्रथम रहीं। लोक एवं जनजातीय समूह नृत्य में वंशिका संगते, सिमरन चौहान, वैशाली सोनी, अंजलि पवार, स्नेहा परिहार, रितिका पटेल एवं निशा मालवीय के समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया। रचनात्मक नृत्य संयोजन में गौरी संगते, वंशिका संगते, सिमरन चौहान एवं वैष्णवी चौहान के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ललित कला प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग में महक खान, ऑन द स्पॉट पेंटिंग में इरम खान, कोलाज मेकिंग में सोफिया खान तथा रंगोली प्रतियोगिता में शिवांग्या सांगते ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए डॉ. शर्मिला कांटे, डॉ. किरण तावड़े, डॉ. दीपान्विता गांगुली, प्रो. राहुल कौशल, डॉ. क्रांतिदर्शी सिंघल एवं प्रो. दीपा परिहार प्रतियोगिता प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे।आयोजन में प्रो. चारुशीला भोसले, प्रो. उज्ज्वला बाबर, प्रो. लोकेश जारवाल, राजीव साहू, प्रो. प्रमोद परिहार, प्रो. रजनी जामले, प्रो. पूजा सोनी, प्रो. बबीता बागवान, अर्चना बोकाड़े, सपना राठौर, अल्पना कुशवाह, कमल चौहान एवं प्रेम बाई सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। श्री रितिक केवट ने कार्यक्रम के छायाचित्रों का संकलन किया।कार्यक्रम के अंत में सह-संयोजक डॉ. अनीता भाना ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागी छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment