दृष्टिहीन कन्या विद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत कलेक्टर नेहा मीना से की सौजन्य भेंट, विद्यालय आने का दिया निमंत्रण

भारत सागर न्यूज/देवास। दृष्टिहीन कन्या विद्यालय, देवास के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत कलेक्टर नेहा मीना से सौजन्य भेंट कर उन्हें विद्यालय आने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक बलजीत सिंह सलूजा, अध्यक्ष राजेंद्र मुंदड़ा, सचिव गंगासिंह सोलंकी, प्राचार्य सीमा सोनी, लेखापाल सुमित सिंह गौड़ सहित स्टाफ सदस्य शारदा चौधरी, सुबही हाशमी, अर्चना चतुर्वेदी एवं दीक्षा वर्मा उपस्थित रहे।



भेंट के दौरान विद्यालय के संरक्षक बलजीत सिंह सलूजा ने कलेक्टर नेहा मीना को विद्यालय भ्रमण का निमंत्रण दिया। वहीं शारदा चौधरी ने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। विद्यालय के कार्यों और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से परिचित होकर कलेक्टर नेहा मीना प्रभावित हुईं तथा उन्होंने विद्यालय आने का निमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया।



इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं दुपट्टा पहनाकर कलेक्टर नेहा मीना का स्वागत किया। वहीं कलेक्टर ने भी शारदा चौधरी का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा