वरिष्ठ पत्रकार राजेश मालवीय को मिलेगा डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान

 15 नवंबर को नई दिल्ली में बहुजन साहित्य अकादमी के 20वें राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित



भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेश मालवीय को बहुजन साहित्य अकादमी द्वारा ‘डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। 15 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित अकादमी के 20वें राष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में योगदान के लिए दिए जाने वाले इस सम्मान समारोह में देशभर से करीब 500 साहित्यकार, लेखक, कवि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी शामिल होंगे। सम्मेलन में सामाजिक समानता, न्याय और बहुजन समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि हैदराबाद मुख्यालय वाली बहुजन साहित्य अकादमी भारत के 28 राज्यों सहित 10 देशों में सक्रिय है। अकादमी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नल्ला राधाकृष्ण के नेतृत्व में संगठन साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ा रहा है।राजेश मालवीय को राष्ट्रीय सम्मान मिलने की खबर से देवास के पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

रामघाट पर बड़ा हादसा टला: शिप्रा में डूब रहे राजस्थान के श्रद्धालु को जवानों ने बचा कर बड़ा हादसा टाल दिया है।

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा